फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सूर्यदेव के साथ दिनभर चली आंख मिचौली, चलती रही हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मौसम ने बुधवार को एक बार फिर करवट ली और बादलों का दिन भर सूर्यदेव से आंख मिचौली का खेल जारी रहा। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में मंगलवार की अपेक्षा थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

फरवरी के अंत में लोगों ने गर्म कपड़ों को रखने की पैकिंग शुरू कर दी थी। मौसम को देखते हुए अधिकांश लोगों ने कपड़े रख भी दिए थे। लेकिन जैसे ही मार्च की शुरुआत हुई। तब से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। दो, तीन और चार फरवरी को जिले में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। हालांकि बाद में मौसम ठीक हो गया था। शाम होते ही सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही तीन से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें