फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला-शाहाबाद हाईवे पर चार घंटे रहा जाम

Sat, 19 Oct 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिल्सी के बदायूं चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के कछला-शाहाबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी के निकट और बदायूं चौराहे पर शुक्रवार की सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। जो दोपहर तक लगातार बढ़ता रहा, जिससे हाईवे पर दो-तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पिछले कई दिनों से नगर की गल्ला मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। इसकी वजह से यहां सुबह से धान से लदे वाहनों की लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। सबसे अधिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या रही। इससे चार पहिया वाहन, बाइक और यहां तक कि रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी दर तक मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें