फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामाग्री की गुणवत्ता से न हो समझौता : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बृहस्पतिवार को शहर में बनवाए जा रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। यूपी सिडको के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्याें में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। कार्याें की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। जितनी स्वीकृति है, उतना ही निर्माण कार्य कराया जाए। निर्माण एवं जीर्णाेद्धार के लिए 977.82 लाख रुपये की स्वीकृति है। वर्तमान में वालीबॉल कोर्ट, पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण, मल्टीपर्पज हॉल के जीर्णाेद्वार, आर्चरी शेड, क्रिकेट की दो पिच का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य फरवरी 26 तक पूरा होना है। निरीक्षण में डीएम के साथ सीडीओ केशव कुमार, सिडको के अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें