फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कक्षाओं में रहे पर्याप्त रोशनी, नहीं होनी चाहिए दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी रहे। फर्नीचर, पेयजल से लेकर शौचालय तक सभी व्यवस्था पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा को लेकर अधिकारी लगातार केंद्र व्यवस्थापकों से संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। इसको लेकर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर बनी कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, पेयजल आपूर्ति के लिए ठोस प्रबंध किया जाए। अगर किसी सेंटर पर फर्नीचर की समस्या है तो वहां अभी इस समस्या का निस्तारण कर लें। सीसीटीवी कैमरों का पूर्णता ध्यान रखा जाए। इनका फोकस कक्षा में परीक्षार्थियों के ऊपर हो।
विज्ञापन

वहीं केंद्रों पर सफाई व्यवस्था भी उचित हो। कहीं पर कोई भी लापरवाही नहीं रहे। अगर कहीं लापरवाही मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें