उझानी (बदायूं)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लेकर उनसे जुड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी भी कर दी। बोले- अखिलेश यादव की कुंडली में फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। ऐसा ही राहुल गांधी के साथ है। वह भी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उनकी कुंडली भी अखिलेश जैसी ही है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपराह्न में भगवान दास पैलेस में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब किसी कार पर साइकिल का झंडा देख लोग कहने लगते थे कि कार में कोई गुंडा होगा। खाली प्लाट हमारा है... यह भी सपा सरकार में लोगों ने महसूस किया था।
उन्होंने कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बोले- भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। विकास तेजी से हो रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सपा पर वार करते हुए कहा कि सपा गुंडों और दंगाइयों की पार्टी है तो भाजपा गरीबों, नौजवानों और किसानों की।
बोले- सपा और कांग्रेस को चिंता अपनी नहीं, बल्कि उन्हें दुख है कि गरीब मां-बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव भले ही पांच साल है, लेकिन बदायूं और देश में जीतने पर मेरा देश सौ साल आगे बढ़ जाएगा। 2047 में विकसित भारत की गारंटी भी नरेंद्र मोदी ने ही दी है। देश और प्रदेश में अमन-चैन की गारंटी भी भाजपा ही देती है।
शिवपाल क्या, अखिलेश भी बदायूं से लड़ें तो उन्हें भी हरा देंगे: वर्मा
उझानी। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा प्रत्याशी को लेकर खुली चुनौती दे डाली। बोले- आप सभी अखिलेश और शिवपाल के बारे में जानते हैं। पुराना हिसाब चुकता करने के लिए अखिलेश ने चाचा शिवपाल को प्रत्याशी बनाया। शिवपाल को लगा कि हार जाएंगे तो वह मैदान से खिसक गए। चाचा शिवपाल क्या.. अखिलेश भी बदायूं सीट से चुनाव लड़ लें, भाजपा कार्यकर्ता उन्हें भी हराकर लौटा देंगे। संवाद
जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा है गुंडा : केशव
बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने चाचा को प्रत्याशी बनाया, चाचा कहते हैं बेटा होगा प्रत्याशी : केशव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहसवान। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहसवान विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को माहेश्वरी भवन में संबोधित किया। सपा पर वार करते हुए बोले- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कुछ पता नहीं कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा-सफा है। सपा मतलब समाप्त वादी पार्टी है। 2024 के बाद में यह खोजने पर भी नहीं मिलनी चाहिए। यह जनता की जिम्मेदारी है।
वह यह भी बोले कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के गठबंधन के बाद भी जनता ने कमल खिलाया नहीं होता तो रामलला का मंदिर नहीं बन पाता। यह राष्ट्र का मंदिर है। सामाजिक एकता का मंदिर है। हिंदू रामलला को भगवान के रूप में मानते हैं। मुस्लिम अपना पुरखा मानें या पूर्वज मानें तो अच्छा है। 140 करोड़ देशवासियों के राम है और राम का मंदिर भी है।
उझानी में बूथ अध्यक्षों का अभिवादन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी नेता। संव