बदायूं। सोमवार को दोपहर सील हुई जिले की सीमाओं की स्थिति मंगलवार को फिर वैसी ही नज़र आई। हालांकि कुछ जगह सख्ती भी रही। दिल्ली मार्ग पर स्थित जरीफनगर के बार्डर से आवागमन दिखाई दिया, जहां दिल्ली से लोग पैदल व बाइकों से आ रहे थे। सीमायें सील होने के बावजूद भी यहाँ किसी डाक्टर की टीम मौजूद न होने के कारण बिना जांच किये ही ये लोग सीमा सीमा पार करते रहे। इधर बिसौली क्षेत्र का दबतोरी - सिरौली रोड बरेली , रामपुर और मुरादाबाद जिले की सीमा से सटा हुआ है और यह ही मुख्य रास्ता है । बरेली सीमा में सिरौली पुलिस तैनात है लेकिन बदायूं की सीमा में पुलिस दिन में तैनात नहीं की गई है। यहां पुलिस रात्रि के समय से गश्त करती है, जबकि बदायूं सीमा क्षेत्र में पुलिस के रुकने के लिए पूर्व में पुलिस ने चैक पोस्ट बनाया है। यहां बाइकों और कारों को रोका जाता है लेकिन दवा या अन्य कोई बात कहकर लोग निकल कर आ रहे हैं। कुछ को वपस लौटा दिया जा रहा है।
जरीफनगर बॉर्डर से निकलते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
जरीफनगर बॉर्डर से निकलते लोग