फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय में संदेह नहीं पर निश्चिंत होकर मत बैठिए : बीएल वर्मा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस पर मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत-भाजपा
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर हुई लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में जीत की रणनीति बनाई गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं पर सिर्फ विश्वास करके निश्चिंत होकर नहीं बैठना है। निरंतर जनसंपर्क की जिम्मेदारी उठानी है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन और अन्नदाता सम्मेलन होंगे। बाइक रैली निकाली जाएगी। टिफिन बैठक और डोर-टू-डोर कैंपेन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ इसकी तैयारी में जुट जाएं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, हरिओम पाराशरी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें