फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईद पर बाजारों में बड़ी रौनक, सजने लगे घर और मस्जिदें

विज्ञापन
बाजार में चप्पल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। ईद की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। इसके अलावा शृंगार और खाने-पीने के सामान की भी खरीदारी की जा रही है। लोगों ने अपने घर और मस्जिदें सजाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हर तरफ ईद की रौनक दिखाई देने लगी है। हर साल त्योहार पर जिलेभर के बाजारों से लोग करोड़ों रुपये की खरीदारी करते हैं। इस बार भी ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार को शहर के घंटा घर, बड़ी बाजार, कदीर मार्केट, मढ़ई चौक, रजी चौक पर देर रात तक खरीदारी करते लोग दिखे। बड़ों के साथ महिलाओं और बच्चों ने अपने मनपसंद के कपड़ों की खरीदारी की।

ईद पर कई प्रकार के व्यंजन घरों में बनाए जाते हैं। इसके लिए अभी से रसोई का सामान खरीदा जा रहा है। हर घर में बनने वाली सिवइयाें की दुकानों पर सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक खरीदारों की भीड़ लग रही है। रेडीमेड कपड़ों की खरीददारी अधिक मात्रा में की जा रही है। जींस की पेंट और शर्ट युवाओं को भा रहीं हैं। युवा अपने-अपने मर्जी और मनपसंद रेडीमेड कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं बुजुर्ग कुर्ता-पाजामा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


खूब बिक रहीं चूड़ियां और कंगन
ईद की नमाज बच्चों से लेकर बड़े तक नए कपड़े पहनकर पढ़ते हैं। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। उसी तरह महिलाएं और युवतियां भी नए कपड़ों के साथ सजधज कर ईद की बधाई देने जाती हैं। इसलिए इन दिनों कॉस्मेटिक से जुड़े सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है। इसके अलावा रंगीन चूड़ियां और कंगन भी खूब बिक रहे हैं।

बाजार में चप्पल की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें