खितौरा विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
उघैती। खितौरा के मजरा तलिबनगर में आठ दिनों से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा पड़ा है। इस वजह से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव की पेयजल की व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। परेशान होकर बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, बॉबी, सचिन, विनय, पप्पू, जितेंद्र, धर्मेंद्र, आकाश, हरिओम, हिमांशु, बबलू, दीपक, नितेश सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। जेई अमर सिंह ने बताया ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।