फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला में तीन दुकानों से शराब समेत तीन लाख रुपये की चोरी

Thu, 22 Aug 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कछला में चोरी के बाद शराब की दुकानों को देखते पुलिस कर्मियों समेत लोग। संवाद
विज्ञापन
कछला/ उझानी। कछला कस्बे में चोरों ने तीन दुकानों से शराब समेत तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना मंगलवार रात की है। तीनों दुकानें एक ही परिसर में बराबर-बराबर हैं। बुधवार सुबह सेल्समैन विपिन शर्मा, रोहित और मनोज कुमार ने दुकानें खोलीं तो चोरी की जानकारी हुई। मालिकों को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सेल्समैनों के मुताबिक- दुकानों के पीछे के हिस्से में टिनशेड पड़ा है। टिनशेड में से चोरों ने दुकानों की छत के पास दीवार काट ली। उसी के जरिये दुकानों के अंदर चोर घुसे। तीनों दुकानों से करीब 2.39 लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के करीब की शराब निकाल ले गए।
विज्ञापन

सेल्समैन के जरिये लोगों को जब इसकी भनक लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। तीनों सेल्समैन ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बता दें कि चोरों ने तीन दिन पहले वार्ड नंबर- आठ निवासी भूप सिंह और पप्पू के घरों को खंगाल लिया था। दोनों घरों से चोर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए थे। दोनों गृहस्वामियों के बक्से अगले दिन जंगल में खाली पड़े मिले थे। इधर, चौकी इंचार्ज सिरोही ने बताया कि घटना के बाद चोरों तक पहुंचने को सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें