बिल्सी। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि 17 अगस्त को एक किशोरी को ओमप्रकाश बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 27 अगस्त को किशोरी मिल गई है। बृहस्पतिवार को अभियुक्त ओमप्रकाश को नगर के खैरी अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद