फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांप काटने के बाद डॉक्टर के पास पहुंचा युवक... मेज पर रखकर बोला-इसी ने काटा

Wed, 04 Sep 2024 04:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली में युवक को सांप ने काट लिया। बावजूद इसके युवक ने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंच गया। जैसे ही उसने डाॅक्टर की मेज पर बोरा रखा और बताया इसमें बंद सांप ने उसे काटा है तो डाॅक्टर अचंभित रह गए। युवक का उपचार शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के धोबी वाली गली में रहने वाले अरविंद दिवाकर कोतवाली परिसर में ही कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। सोमवार देर शाम अरविंद अपना काम खत्म करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि कोतवाली के आंगन में सांप निकल आया। शोर सुनकर वह पहुंच गए। खुद को स्नैक रेस्क्यू एक्सपर्ट बताते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच सांप ने हाथ में काट लिया। बावजूद इसके अरविंद सांप को पकड़े रहा और उसे बोरी में बंद कर लिया।
इसके बाद सिपाही उसे जिला अस्पताल लेकर गए। अरविंद ने इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डाॅ. नितिन सिंह को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। डॉक्टर ने पूछा कि कौनसा सांप था, तो वह बोरी खोलकर दिखाने लगा। बोरी में सांप देखकर डाॅक्टर व स्टाॅफ भी सहम गए। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

आधी रात तक अरविंद को एंटी स्नैक बेनम के 10 इंजेक्शन दिए जा चुके थे। हालत बिगड़ने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को भी अस्पताल बुला लिया। विकेंद्र का दावा है कि सांप कॉमन करैत है। इस सांप की गिनती सबसे जहरीले सांपों में होती है।

सांप काटे तो जाएं सीधे अस्पताल
सीएमएस डाॅ. कप्तान सिंह ने बताया कि अगर सांप काटे तो सीधे अस्पताल जाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। इसमें समय गंवाने पर जान जा सकती है। रात में सांप काटने के बाद तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें