फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की पूंछ पकड़कर रामगंगा पार कर रहा था युवक, छूटने पर बहा

सार

हजरतपुर इलाके में भैंस की पूंछ पकड़कर रामगंगा पार करने की कोशिश कर रहा 35 वर्षीय राजीव तेज बहाव में बह गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजीव ने इस पार आने के लिए अपनी भैंस रामगंगा में घुसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। हजरतपुर इलाके में भैंस की पूंछ पकड़कर रामगंगा पार करने की कोशिश कर रहा 35 वर्षीय राजीव तेज बहाव में बह गया। बताते हैं कि उसके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई थी। तभी यह हादसा हो गया। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए हैं, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार शाम हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुरी निवासी राजीव पुत्र तोताराम रामगंगा के पार से अपनी भैंस चराकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजीव ने इस पार आने के लिए अपनी भैंस रामगंगा में घुसा दीं। उसने नदी पार करने के लिए एक भैंस की पूंछ पकड़ ली। वह रामगंगा की बीच धार में पहुंचा था कि तभी अचानक उसके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह खुद को संभाल नहीं पाया। वह रामगंगा के तेज बहाव में बह गया।
यह देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी, जिससे तमाम लोग मौके पर आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। तुरंत पुलिस ने गोताखोरों को लगाया। शाम सात बजे तक उसकी रामगंगा में तलाश चलती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर रात तक उसके परिवार वाले और थाना पुलिस गंगा घाट पर जमी रही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि राजीव रामगंगा पार भैंस चराने गया था। लौटते समय उसने नदी पार करने को भैंस की पूूंछ पकड़ ली थी, लेकिन किसी तरह पूंछ छूट गई और यह हादसा हो गया। गंगा में उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें