फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार किलोमीटर पानी में चलकर दातागंज पहुंचा युवक, साग-सब्जी और खाने पीने का सामान खरीदा

Sun, 14 Jul 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नवादा बरन निवासी लोग दातागंज से घरेलू सामान लाते हुए। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। बाढ़ से बढ़ी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को भी पानी से हाेकर ग्रामीणों को आना-जाना हुआ। तहसील दातागंज क्षेत्र के गांव नवादा बदन निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बाढ़ का प्रकोप पांच दिन से है। घर में खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। कस्बा गांव से 20 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकले। चार किलोमीटर तक तो पानी के बीच से ही होकर निकलना पड़ा, उसके बाद दो किलोमीटर गंगा के किनारे चले, तब कहीं जाकर सवारी मिली। दातागंज पहुंचकर सामान खरीदा। जिस तरह से घर आए उसी तरह से लौटकर घर पहुंचे। नौ घंटे बाद करीब छह बजे साग- सब्जी व अन्य रसोई का सामान लेकर घर पहुंचे। संवाद


जान जोखिम में डाल अंत्येष्टि में शामिल हुए ग्रामीण
दातागंज। क्षेत्र के गांव नवादा बदन निवासी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रिश्तेदार कुलदीप सिंह कैंसर पीड़ित थे। उनकी शुक्रवार शाम को मौत हो गई है। गांव से अंत्येष्टि संस्कार में शामिल होने को करीब सात लोग चले। गांव से निकलते ही रामगंगा का पानी है। तीन किलोमीटर पानी में चलकर नीलेश सैनी, कुंवरपाल सिंह, दुष्यन्त सिंह, सत्यपाल सिंह, रोहिताश सिंह, आर्येन्द्र सिंह, सुरेश शर्मा आदि लोग यहां तक पहुंच सके हैं। संवाद

नवादा बरन निवासी लोग दातागंज से घरेलू सामान लाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें