फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश में झोंपड़ी की दीवार गिरी, वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
रहेड़िया पुलिस चौकी पर गिरा पेंड।संवाद
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। बुधवार रात आई तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। एमएफ हाईवे से लेकर जिले भर में करीब तीन सौ से अधिक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा बिल्सी क्षेत्र के गांव गुसांई बेहटा में झोंपड़ी की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर 75 साल की मुस्कीम की मौत हो गई। आंधी में टिन शेड उड़ने से सैदुपर में युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 9:30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। गांव बेहटा गुसांई में मुस्कीम (75) पत्नी रज्जन अपनी झोंपड़ी में चारपाई डालकर सो रहीं थीं। तेज हवा में झोंपड़ी ढह गई और दीवार भरभरा कर मुस्कीम की चारपाई के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार वाले और उनके पड़ोसी मौके पर आ गए। वह तुरंत ही बचाव कार्य में जुट गए। सभी लोगों ने मलबा हटाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला और उसे तुरंत निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।
इसके बाद परिवार वाले महिला के शव को घर पर ले आए। इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिवार वालों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। परिवार वालों से पोस्टमार्टम कराने को भी कहा, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद उन्होंने महिला के शव को दफन कर दिया। रहेड़िया में नंदकिशोर कश्यप के घर पर पेड़ गिर गया जिससे खाली पड़ी चारपाई टूट गई। आसपास का सामान टूट कर चकनाचूर हो गया।

रहेड़िया पुलिस चौकी पर गिरा पेंड।संवाद

रहेड़िया पुलिस चौकी पर गिरा पेंड।संवाद

रहेड़िया पुलिस चौकी पर गिरा पेंड।संवाद

रहेड़िया पुलिस चौकी पर गिरा पेंड।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें