फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएम से नहीं मिल सका पीड़ित, पकड़ ले गई गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन
जोगीपुरा में साइकिल से यात्रा कर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने जाता धीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। मूल रूप से अलापुर थानाक्षेत्र गांव खरखोली निवासी धीर सिंह को गाजियाबाद पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। वह गाजियाबाद के खोड़ा में रहता है। पत्नी और मकान मालिक पर उसने मिलीभगत कर प्रताड़ना के आरोप लगाए। साथ ही जान मारने का खतरा बताया था। वह कई बार पुलिस के पास गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह साइकिल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करने लखनऊ निकल पड़ा। इसकी भनक गाजियाबाद पुलिस को लगी। वहां की पुलिस उसे उसके मूल निवास बदायूं के पास से सुबह चार पकड़कर ले गई। पीड़ित धीर सिंह ने फोन पर बताया कि उसे मुख्यमंत्री से शिकायत करने नहीं जाने दिया गया। उसकी साइकिल और जूते भी गांव के पास ही रह गए। उसे न्याय दिलाने का भी भरोसा दिया गया है। कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह साइकिल से मुख्यमंंत्री के पास फिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें