उझानी। कस्बे के एक मोहल्ले से दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता किशोरियां शुक्रवार शाम लौट आईं। पुलिस ने दोनों से जानकारी की है।लापता दोनों किशोरियां सगी बहनें हैं। वह किसी काम से बाजार जाने की कहकर निकलीं। शाम तक दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजन उनकी खोजबीन में जुट गए। रात में ही पुलिस को भी अवगत करा दिया गया। सुबह में पुलिस के सक्रिय होने से पहले उनमें से एक घर लौट आई। इसके बाद परिजनों ने दूसरी किशोरी से फोन पर बात की। शुक्रवार अपराह्न में वह भी लौट आई। दोनों की गुमशुदगी को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस ने किशोरियों से उनके लापता होने की वजह को लेकर जानकारी की। दोनों अपने परिजनों के पास हैं। इसे लेकर दो युवकों की भूमिका भी संदेह में है। संवाद