फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित

Fri, 08 Jan 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन

 
शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब एकत्रित हुए बैंककर्मियों को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि एसबीआई प्रबंधन द्विपक्षीय संबंधों को समाप्त कर अपने सहयोगी बैंकों पर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसे अगर नहीं रोका गया तो अन्य बैंकों में भी अपना प्रभाव डालेगी। इसलिए ही हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। संजय मलिक ने कहा कि एसबीआई के इशारे पर ही उसके सहयोगी बैंक में सीपी स्कीम लागू की जा रही है। इससे कर्मचारियों के कार्य के घंटे बढ़ाना, पासिंग पॉवर बनाना, सात दिवस बैंकिंग, प्रत्येक तीन वर्ष में ट्रांसफर आदि उत्पीड़न किए जाएंगे। इसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान शकील अहमद, राहुल, केजी सक्सेना, श्यामपाल, अरविंद गुप्ता, नत्थूलाल, विशाल शुक्ला, सुरेश, रमेश, शांतनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें