फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन

विज्ञापन
एसके कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को शतरंज, कैरम, लूडो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, सपोलिया जैसे खेल सिखाया गया। साथ ही योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। यही नहीं समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को सीपीआर, कंप्यूटर आदि का ज्ञान दिया गया। अंतिम दिन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने समर कैंप का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से समर कैंप का फीडबैक लिया और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने कहा कि स्वस्थ और संस्कारवान नागरिक ही देश की अमूल्य निधि है। हम शिक्षकों को अच्छे नागरिक तैयार करना है, जो देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए कार्य करें और अपने माता-पिता, गुरु, समाज और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर बृजेंद्र कुमार, विजय गौतम, विवेक जौहरी, श्रीराम, रितेश कुमार, कौशल कुमार, पंकज शर्मा, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें