फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्र ने इंस्पेक्टर से पूछा... सर, पुलिस सताए तो किसको बताएं

विज्ञापन
सदर कोतवाली में हवालात के संबंध में जानकारी लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण किया। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने से लेकर चार्जशीट और विवेचना से संबंधित सवाल किए। छात्रा अनंत उपाध्याय बोलीं- सर, अगर पुलिस ही सताए तो किससे शिकायत करें। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। एसपी से शिकायत करें। अपराध करने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई होती है, फिर चाहे वह सरकारी कर्मचारी ही क्यों न हो।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर बृहस्पतिवार सुबह श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी कोतवाली पहुंचे। अधिकतर के मन में कोतवाली और वहां कामकाज करने का तरीका देखने को लेकर जिज्ञासा थी। कोतवाली परिसर में उनकी मुलाकात सबसे पहले महिला हेल्पडेस्क पर कांस्टेबल अनामिका मिश्रा से हुई। महिला कांस्टेबल ने बताया कि डेस्क पर केवल महिलाओं की सहायता की जाती है। छात्राएं गोपनीय तरीके से आकर या सूचना देकर भी कार्रवाई करा सकती हैं।
छात्र-छात्राओं में लॉकअप देखने की उत्सुकता थी। कांस्टेबल ब्रजेश और सुमन ने उन्हें लॉकअप दिखाया। छात्र-छात्राओं को बताया कि जब पुलिस किसी अपराधी को पकड़कर थाने लाती है तो सबसे पहले इसी लॉकअप में रखा जाता है। कागजी कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया जाता है। उसे न्यायालय में पेश किया जाता है, जहां से उसे अदालत जेल भेजती है। हेड कांस्टेबल फिरोज खान और कंप्यूटर ऑपरेटर शारिक अंसारी ने भी कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बोले- साइबर ठगी से जागरूकता ही बचाव है
कोतवाली का भ्रमण करने वाले छात्र-छात्राओं के मन में साइबर ठगी को लेकर भी सवाल थे। नैंसी मौर्या ने पूछा कि साइबर ठगी से कैसे बचें। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। कहीं से कॉल आने पर ओटीपी नंबर, खाता नंबर और निजी जानकारी साझा न करें। मोबाइल में फालतू एप डाउनलोड करने से बचें। कई एप ऐसे चल रहे हैं जो आपके मोबाइल का डाटा चोरी कर लेते हैं।

सदर कोतवाली में हवालात के संबंध में जानकारी लेते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें