फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रकों की रफ्तार ले बैठी दो लोगों की जान

विज्ञापन
बदायूं-हाईवे पर टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ा कैप्सूल । संवाद
विज्ञापन
- सिविल लाइंस और सहसवान कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

- पीलीभीत से आगरा जा रहे थे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे हाईवे और सहसवान-कछला मार्ग पर हुए हादसों में तेज रफ्तार ट्रकों की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। एक हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया जबकि दूसरे हादसे में ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला।
शादी से लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार
सहसवान। शादी की दावत खाकर एक ही बाइक से तीन युवकों का लौटना जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार रात सहसवान-कछला मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी रामनिवास (35), जोगेंद्र और रतनपाल एक बाइक पर बैठकर शादी समारोह में दावत खाने को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कांकसी गए थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक वह मंगलवार रात घर लौट रहे थे। उनकी बाइक सहसवान-कछला मार्ग पर पैरामेडिकल काॅलेज के नजदीक पहुंची थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में रामनिवास की मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर
सिलहरी। आलू ढोने आगरा जा रहे मजदूरों की ट्रैक्टर ट्राली को बरेली-बदायूं हाईवे पर नवादा के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौत हो गई।
पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हर्ररायपुर निवासी प्रेमपाल (30) आगरा में आलू ढोने का काम करते थे। वह मंगलवार रात अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आगरा जा रहे थे। उनकी ट्रॉली में कई मजदूर बैठे थे। आगे-आगे उनके भांजे धर्मेंद्र का ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रहा था। बताते हैं कि उसमें भी कई मजदूर बैठे थे। रात करीब 11 बजे उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बरेली-बदायूं हाईवे पर नवादा के नजदीक पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्रेमपाल की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए। इसकी सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उसका शव अपने गांव ले गए।
विज्ञापन


फोटो-17
टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ा कैप्सूल
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात टायर फटने से एक कैप्सूल डिवाइडर पर चढ़ गया। इसमें चालक हेल्पर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब एक बजे चालक संदीप कैप्सूल लेकर शाहजहांपुर से सिकंदराबाद जा रहा था। मुजरिया थाना क्षेत्र में एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आई एक रोडवेज बस की साइड लग गई, जिससे कैप्सूल अनियंत्रित हो गया और उसका टायर फट गया, जिससे वह डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और कैप्सूल को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें