फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की अस्थायी दुकानों के स्थल का नहीं किया गया चयन, चेतावनी

सार

दीपावली के मद्देनजर जिले के कई स्थानों पर तीन दिन के लिए पटाखों की दुकानों का अस्थायी बाजार लगाया जाता है। ऐसे में डीएम दीपा रंजन ने एसडीएम, सीओ, अग्निशमन विभाग से इन दुकानों को लगाने के लिए स्थल का चयन करके आख्या मांगी थी, लेकिन समय से अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। दीपावली के मद्देनजर जिले के कई स्थानों पर तीन दिन के लिए पटाखों की दुकानों का अस्थायी बाजार लगाया जाता है। इसको लेकर एसडीएम, सीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन किसी ने समय पर रिपोर्ट नहीं दी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ऐसे न करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलेभर में तीन दिन के लिए अस्थायी तौर पर आतिशबाजी की दुकानों को खोलने के लिए जिला प्रशासन की ओर से परमिशन दी जाती है। इस बार 24 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में डीएम दीपा रंजन ने एसडीएम, सीओ, अग्निशमन विभाग से इन दुकानों को लगाने के लिए स्थल का चयन करके आख्या मांगी थी, लेकिन समय से अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि जल्द ही रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा की स्थिति पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें