फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के तीसरे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। कांवड़ियों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर उनका जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जिले के अधिकांश शिव भक्त कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर लाते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर पर सुबह से ही महादेव के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में कतार लगाकर भक्तों ने बाबा के दर्शन और पूजन किया। महादेव को प्रिय धतूरा, बेलपत्र, फल, फूल आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। वैसे तो हर सोमवार को ही यहां भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सावन में मंदिर की मान्यता और भी बढ़ जाती है।
मान्यता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा की आराधना करते हैं वह मनवांछित फल पाते हैं। मंदिर में शहर समेत आसपास के लोग भगवान शिव की आराधना करने आते हैं और मनौती मांगते हैं। वहीं हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत देहात के वजीरगंज में भोलेनाथ मंदिर, उसहैत के भोलेनाथ मंदिर, इस्लामनगर के बनखंड़ी मंदिर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन



कछला गंगाघाट पर जल भरने को उमड़ी भीड़ तो लगा जाम

कछला। सोमवार सुबह में गंगाजल भरकर कांवड़ियों का जत्था अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुआ तो गंगाघाट से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। बमुश्किल लोग जाम से निकल सके। ऐसे में कई एंबुलेंस और इमरजेंसी में जाने वाले लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। संवाद



सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

उघैती। बरौलिया के शिव मंदिर में सैकड़ों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगीं। शिवभक्तों ने भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव के प्रिय पीले फूल, धतूर, भांग, फल-फूल आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। हर-हर बम-बम, ओम नम:शिवाय, भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति सदस्य जुटे रहे। संवाद




गंगाघाट से हाईवे तक पूरी रात गूंजे भोले के जयकारे
- कांवड़ियों की टोलियों ने जलाभिषेक से पहले मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा का तीसरा पड़ाव सोमवार पूर्वाह्न तक जलाभिषेक के साथ पूरा हो गया। इससे पहले कांवड़ियों की टोलियों ने गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने की बाद कांवड़ यात्रा शुरू की तो घाट से लेकर हाईवे तक भोले के जयकारों से गूंज उठा।

कांवड़ियों ने रविवार शाम करीब सात बजे से जब रफ्तार पकड़ी तो गंगाघाट पर भोले के भक्तों के अलावा कुछ और नजर नहीं आया। पुल समेत आसपास इलाके के घाट पर आस्था की डुबकी लगाने वाले शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ की आरती की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। गंगा स्नान का दौरा सोमवार तड़के तक चला। कांवड़ यात्रा में शामिल टोलियों ने रास्ते में भोले का गुणगान किया।
कांवड़ियों की टोलियों में महिलाएं और बच्चे भी नजर आए। अधिक टोलियों ने शामिल शिवभक्तों ने मंदिर तक पैदल ही जाकर कांवड़ यात्रा पूरी की। इसके अलावा कई टोलियों के साथ वाहनों पर लगे डीजे साउंड सिस्टम का भी उन्होंने लुत्फ उठाया। कलाकारों ने राहगीरों का भी मनोरंजन कराया। कांवड़िये भी कलाकारों के साथ थिरकते निकले। सेवादारों ने रात में भी कांवड़ियों की सेवा की। उन्हें समोसा और पकौड़ी के साथ चाय पिलाई गई। घाट पर प्रसाद विक्रेताओं के अनुमान के मुताबिक- रविवार देर शाम से सोमवार तड़के तक करीब एक लाख कांवड़ियों ने यात्रा की।

उद्घोषक बने स्काउट के पूर्व ट्रेनिंग कमिश्नर

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में कछला गंगा तट पर स्काउट टीम पहुंची। स्काउट-गाइड संस्था के पूर्व ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा देर रात कछला गंगाघाट पर रहे। नाव के जरिये उन्होंने लाउडस्पीकर से आवाज लगाकर स्नानार्थियों को गंगा में गहराई की ओर जाने से रोका।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूर्वी सक्सेना ने गंगा में अपने वाहनों को धो रहे लोगों को जागरूक किया। नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सुनीता उपाध्याय, पूर्वी सक्सेना, ज्योति कश्यप, राधिका, सोनम कश्यप, अर्पिता, सखी उपाध्याय, लकी उपाध्याय आदि स्काउट गाइड मौजूद रहे। संवाद



गंगाघाट से कांवड़िया के कपड़े और दो मोबाइल फोन चोरी
कछला गंगाघाट पर रविवार देर शाम कपड़े उतार कर गंगा स्नान के लिए अंदर गए अहीरटोला मोहल्ला निवासी अमन पुत्र भूरे का तख्त पर अपने कपड़े नहीं मिले। पेंट की जेब में दो मोबाइल फोन और रुपये भी थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस चौकी पर जाकर पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया।






जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

कुंवरगांव। संकटमोचन हनुमान मंदिर के अलावा रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर और गरुईया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों ने बैकुंठी, खड़े श्री और डाक कांवड़ के जरिए लाए गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक किया। नंदगांव निवासी देवेंद्र, नन्हेलाल, राजेश, रामवीर, वेद प्रकाश, मनोज, रिंकू लाल आदि श्रद्धालुओं ने गंगाघाट कछला से 61 लीटर जल भर कांवड़ से बरेली जिले के गुलड़िया स्थित गौरीशंकर मंदिर में शिवालय का जलाभिषेक किया। वापस गांव आकर शिवालय का भी जलाभिषेक किया। संवाद



शिव भक्तों के लिए जगह-जगह हुए भंडारे

बदायूं। बरेली मथुरा हाईवे पर शिव भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे हुए। गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को रोक-रोककर प्रसाद वितरण किया गया। सुबह दस बजे से शाम तक भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

कछला घाट से निकले कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें