फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमरे की छत गिरी, मलबे की चपेट में आने से बचे बच्चे

Mon, 11 Sep 2023 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी के किनापुर गांव में छत गिरने से कमरे में पड़ा मलबा। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव किनापुर में शनिवार रात एक मकान की छत गिर जाने से बच्चे मलबे की चपेट में आने से बच गए। परिवार के सदस्यों उस वक्त कमरे से सटे बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन

किनापुर निवासी मुकेश सिंह के एक कमरे की छत पर दो दिन पहले बारिश का पानी भर गया था। गृहस्वामी ने शनिवार सुबह पानी का निकास भी बना दिया, लेकिन शाम को बारिश के बाद फिर से पानी भर गया। बताते हैं कि इसी वजह से छत दरक गई, जो देर रात भरभरा कर गिर पड़ी।
गृहस्वामी समेत उसके परिजन हादसे के दौरान कमरे के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। गृहस्वामी ने बताया कि बच्चे दो घंटे पहले ही कमरे से बरामदे में आ गए थे। अगर वह कमरे में सोते तो हादसे के दौरान मलबा की चपेट में आ जाते। गृहस्वामी मुकेश ने राजस्व निरीक्षक को भी हादसे के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें