फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से महिला समेत एक ही परिवार के चार लोग घायल

सार

बारिश के बाद दरकी एक खस्ताहाल मकान की छत गिर गई।पिछले दिनों बारिश के बाद मिट्टी दरकने के बाद परिवार के लोग कमरे की बजाय बरामदे में रहने लगे।पड़ोसियों ने मलबे में फंसे गृहस्वामी समेत चारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उझानी में मकान की छत गिरने के बाद घर के बाहर बैठे मामूली रूप से घायल लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी (बदायूं)। बारिश के बाद दरकी एक खस्ताहाल मकान की छत गिर गई। इसके मलबे की चपेट में आने से गृहस्वामी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और किशोर भी शामिल है। आवाज सुनकर जुटे लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घायलों को क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात में करीब डेढ़ बजे हुआ। गौतमपुरी मोहल्ला निवासी सोहनपाल का घर आंबेडकर चौक के पास है। काफी पुराने मकान पर मिट्टी की छत थी। पिछले दिनों बारिश के बाद मिट्टी दरकने के बाद परिवार के लोग कमरे की बजाय बरामदे में रहने लगे। कमरे की छत भरभरा कर गिरी तो सोहनपाल (50), उसकी पत्नी शकुंतला (48), पुत्र गगन (20) और पोता लकी (11) पुत्र रवि मलबे की चपेट में आ गए।
गृहस्वामी समेत परिजनों के शोर मचाने और धड़ाम की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी जाग गए। पड़ोसियों ने मलबे में फंसे गृहस्वामी समेत चारों को बाहर निकाला। सभी को चोटें आई हैं। रात में ही एक क्लीनिक पर घायलों का उपचार भी कराया गया। हादसे की सूचना के बाद सोमवार सुबह राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गृहस्वामी से हादसे के बारे में जानकारी की। गृहस्वामी ने बताया कि मलबे में दबकर घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें