किसानों का डेरा डालो घेरा डालो 10 वें दिन जारी
इसमें बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। मिल मालिकों के दबाव में सरकार ने किसानों को फूटी कौड़ी तक का फायदा नहीं कराया है। कहा किसानों पर केसीसी के बकाया रुपये माफ किए जाने चाहिए क्योंकि उसके पास जमा करने के लिए रुपये नहीं बचे हैं। भाकियू नगर अध्यक्ष हारून गौस ने कहा कि सरकार और कुदरत ने भी अन्नदाताओं से मुहं मोड़ लिया है। वहीं उपाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा प्रदेश सरकार को घेरने के लिए इलाहाबाद में एक फरवरी और केंद्र सरकार को घेरने के लिए 17 मार्च को दिल्ली में सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। कहा कि किसानों को संघर्ष के लिए खुद आगे आना पड़ेगा। इस मौके पर राजू, अशोक, रमेश सिंह, मुकेश, भगवानदास, गंगा सिंह, पप्पू कुशवाहा, गिरीश, कृष्ण अवतार, आरिफ, पप्पू आदि मौजूद रहे।