बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 13 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को मतदाता देंगे। जिले की चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 11 व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके लिए 6 अगस्त को मतदान हुआ था।
ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना होने के बाद चार ग्रामों को नए प्रधान मिल जाएंगे। मतगणना 8 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना पांच विकास खंड मुख्यालयों पर होगी।
जिले के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि ब्लॉक सलारपुर के भिंदुलिया प्लासी में वजीरगंज के तालिबनगर, ब्लाॅक जगत के रिजोली और इस्लामनगर के अल्लीपुर चाचीपुर में प्रधान पद के लिए मतों की गिनती होनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बैरमई बुजुर्ग प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पड़े मतों की गिनती होगी।
यह क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध निर्वाचित
बदायूं। ब्लॉक अंबियापुर के रोहन से क्षेत्र पंचायत सदस्य देवराज सिंह, ब्लॉक आसफपुर के पुरशाह द्वितीय में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगलेश, ब्लॉक उझानी के बुटला खंजन से क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डो, ब्लॉक कादरचौक के ककोड़ा द्वितीय में क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश, ब्लॉक जगत के उनौला में क्षेत्र पंचायत सदस्य नंद किशोर को चुना गया। संवाद
यह हैं उम्मीदवार
इस्लामनगर विकास खंड ग्राम पंचायत अल्लीपुर चाचीपुर में कमलेश, पूरनलाल, मुनेंद्र पाल मैदान में रहे। जगत की ग्राम पंचायत रिजौली में नेत्रपाल, पप्पू, माया के बीच मुकाबला रहा। वजीरगंज की ग्राम पंचायत तालिबनगर में धनवती, रूप सिंह, रामदास व सालारपुर की ग्राम पंचायत भिंदुलिया प्लासी में मेवाराम और रेशमा मैदान के लिए मतदान हुआ। ब्लॉक अंबियापुर में बैरमई बुजुर्ग प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दीपक और प्यारेलाल मैदान में रहे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 70 पद के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। एक पद के लिए पर्चा खारिज हो गया। एक पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ इसलिए दो पद खाली रह गए।