फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस जिसे ढूंढती रही बागपत में, वह अकेली पहुंच गई थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा बनकर उसे ले जाने वाले युवक का सुराग नहीं, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। चाचा बनकर स्कूल आए दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई जिस छात्रा को पुलिस की टीमें दो शहरों में ढूंढती रहीं, वह बुधवार दोपहर खुद महिला थाने पहुंच गई, वह भी अकेले। पूछताछ में उसने ज्यादा तो कुछ नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपनी मर्जी से फैजल के साथ गई थी।
शहर में दूसरे समुदाय के युवक की करतूत की चर्चाओं के बीच पुलिस काफी सक्रिय रही। सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले। छात्रा की तलाश में दो टीमें बनाईं। एक टीम बागपत रवाना की गई जबकि दूसरी देर रात तक शहर के होटल और रेस्टोरेंट खंगालती रही। लेकिन, बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक छात्रा खुद महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को बागपत के युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। उसकी बात सुनकर महिला पुलिस कर्मियों ने छात्रा को कुर्सी पर बैठाया। उसे पानी पिलाया। इसकी सूचना एसएसपी और सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पहुंचे और छात्रा को सिविल लाइंस थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने केवल यह बताया है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसे कहां ले जाया गया, वह रातभर कहां रही, युवक कहां गया, अभी इसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तो वह कह रही है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। रात भर बरेली रेलवे स्टेशन पर बैठी रही।
विज्ञापन

-
एचपी इंटरनेशनल स्कूल में लगेगा आरएफआईडी सिस्टम
चाचा बनकर छात्रा को ले जाने वाली घटना से एचपी इंटरनेशनल स्कूल का पूरा स्टाफ हैरान है। बुधवार सुबह स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने स्टाफ के साथ बैठक में सुरक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। तय हुआ कि स्कूल में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम लगाया जाए। इसके तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के परिवार वालों का पूरा डाटा कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के अलावा परिवार वालों को भी एक कार्ड जारी किया जाएगा। कॉलेज गेट पर एक मशीन लगाई जाएगी। जो भी परिवार का सदस्य कॉलेज पहुंचेगा। वह अपना कार्ड गेट पर लगी मशीन पर लगाएगा। तभी उसका पूरा विवरण निकलकर सामने आ जाएगा। उसके बाद ही परिवार का सदस्य स्कूल में प्रवेश कर सकेगा। इसके बाद भी स्कूल में परिवार के सदस्य की जांच कराई जाएगी। तभी उन्हें छात्र-छात्रा को हवाले किया जाएगा। शिवम पटेल ने बताया कि कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं, जल्द ही उनका क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन

-
छात्रा स्वयं महिला थाना पहुंची है। अभी वह कुछ नहीं बता रही है। उसने केवल यह बताया है कि वह स्वयं युवक के साथ मर्जी से गई थी। उससे जानकारी की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह जो भी बयान देगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें