फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डॉक्टर दंपती लूटकांड में बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट तैयार, आज होगी दाखिल

Tue, 10 Oct 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में डॉक्टर दंपती के यहां लूटपाट करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने पूरी कार्रवाई करते हुए चार्जशीट तैयार कर ली है। इस लूटकांड को सात बदमाशों ने अंजाम दिया था। सभी बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। विवेचना के दौरान उन पर डकैती की धारा बढ़ा गई है। मंगलवार को पुलिस न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा मोहल्ले में सात बदमाशों ने डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। सभी बदमाश उनके घर एवं क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे थे। जैसे ही वह क्लीनिक के अंदर घुसे कि उन्होंने बीमारी का बहाना बनाते हुए तमंचा निकालकर उन्हें बंधक बना लिया था। उनके साथ मारपीट भी की थी। बदमाशों ने उनके घर से 43 हजार रुपये और सोने के जेबर लूट लिए थे। गनीमत यह रही थी कि जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे। उसी दौरान अधिवक्ता तरित माथुर पहुंच गए थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया था, जिससे बदमाशों में खलबली मच गई थी। वह दूसरे दरवाजे से निकलकर भाग गए थे। 31 अगस्त को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इसका खुलासा किया था। उस दिन बरेली के सुभाष नगर निवासी शंकर शर्मा, शोभित गुप्ता, बदायूं का शहनवाज खान और पंजाब के लुधियाना निवासी शनि उर्फ अशोक धारीवाल पकड़ा गया था। हालांकि बाद में पंजाब के बरनाला जिला निवासी निर्मल, उसका नौकर राजू और बरेली का करनवीर भी पकड़ा गया। तब से पुलिस लूटकांड की विवेचना पूरी करने में लगी थी। अब पुलिस ने सभी बदमाशों पर डकैती की धारा बढ़ाते हुए विवेचना पूरी कर ली है। इसकी चार्जशीट भी तैयार हो गई है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चार्जशीट तैयार हो गई है। उसे मंगलवार को दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें