फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं बदला खंभा, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली पोल न बदले जाने को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला एक में मुख्य सड़क पर कस्सार बस्ती के निकट लगा खंभा जर्जर है। उससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। सोमवार को वहां के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने खंभा बदले जाने की मांग की है। वहां के निवासी सोनू यादव ने बताया बीते दिन किसी वाहन ने खंभे में टक्कर मार दी थी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। उससे दुर्घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जेई से शिकायत की है। प्रदर्शन करने वालों में भूरे कस्सार, गोविंद, संतोष राजपूत, अजय कुमार, डाल सिंह, करतार सिंह, राहुल, धर्मेंद्र कुमार आदि प्रमुख है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें