बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो वर्षीय बच्ची को आग से जलाने में सहयोग करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने नगर के खैरी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया बीती 17 जून को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति पर घर में आग लगाने और दो वर्षीय बच्ची को जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को सहयोग करने वाले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पुरदलपुर निवासी आरोपी दीपक को नगर के खैरी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा है। संवाद