फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्पेशल ट्रेन शुरू होने से सुबह में बरेली जाने वालों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्णागिरी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन से मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बदायूं। रेलवे नौ मार्च से पूर्णागिरी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। इससे सुबह में बरेली जाने वालों को राहत मिलेगी। अभी बदायूं से करीब पौने आठ बजे ट्रेन बरेली जाती हैै, जो करीब साढ़े नौ बजे बरेली पहुंचती है। इससे सुबह में कोचिंग पढ़ने जाने वाले छात्र समय से नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से उन लोगों को भी कुछ दिन आराम रहेगा। यह ट्रेन सुबह आठ बजे बरेली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सुबह में बरेली के लिए दो ट्रेनें जाती हैं। पहली ट्रेन सात बजकर 39 मिनट पर तो दूसरी पूर्वांहृ 11 बजकर 59 मिनट पर यहां से गुजरती है। इससे सुबह में जल्दी पहुंचने वाले समय से नहीं पहुंच पाते तो दोपहर को जिन लोगों का कार्य होता है उन्हें भी दिक्कतें होती हैं। रोडवेज बसों का किराया बढ़ने से अधिकांश लोग ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में अब पूर्णागिरी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद जब तक यह स्पेशल ट्रेन चलेगी तब तक सुबह में बरेली जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही मार्च शुरू होते ही नियमित ट्रेनों के समय में होने वाले बदलाव में भी सुबह को एक ट्रेन का समय जल्दी होने की संभावना है समय सारिणी के बदलाव के बाद भी यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें