मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन । संवाद
पीलीभीत। बुखार से तप रहे जिले को अब कुछ राहत है। मौसम में परिवर्तन के बाद बुखार सहित अन्य बीमारियों में कमी देखने को मिली है। मेडिकल कॉलेज में जहां 1500 के पार मरीज पहुंच रहे थे, अब यह संख्या घटकर 700-800 रह गई है। बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।
डॉक्टरों की मानें तो तापमान में गिरावट होने से संक्रमण बीमारियां कम हुई है। जितना तापमान गिरता रहेगा, उसने ही बुखार के मरीज कम होंगे। बरसात शुरू होते ही संक्रमण बीमारियों ने पैर पसरा लिया था। अगस्त के अंतिम और अक्तूबर के पहले हफ्ते संक्रमण इस कदर फैला, जिससे हर कोई चपेट में आ गया।
सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल बुखार पीड़ित मरीजों से खचाखच भरे नजर आए। मरीजों की संख्या में इजाफा अक्तूबर महीने के अंतिम हफ्ते तक देखने को मिली। लेकिन जब से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, तब से मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। मेडिकल कॉलेज में जहां रोजाना 1500 के पार मरीज पहुंच रहे थे, आज उसका आंकड़ा 800 से 900 तक पहुंच गया है।
मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन । संवाद