दो संस्कृत विद्यालयों की प्रबंध समितियों के वित्तीय अधिकार डीआईओएस ने किए सीज, वेतन आहरण होगा संभव
मंगलवार को डीआईओएस वीना यादव ने जानकारी दी कि जिले के संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ एवं गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड की प्रबंध समिति ने वहां पर पहले से कार्यरत शिक्षकों का वेतन आहरित नहीं किया। साथ ही मनमाने तरीके से अपने घर-परिवार वालों को विद्यालय में नियुक्त करके वेतन आहरित करना चाहते हैं। उन शिक्षकों की वजह से पहले से कार्यरत शिक्षकों का अगस्त से लेकर अब तक वेतन आहरित न होने शिक्षक परेशान हो रहे हैं। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। शिक्षकों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन लोगों का वेतन एक सप्ताह के अंदर आहरित कर दिया जाएगा। प्रवक्ता व्याकरण, वेद भानु आर्य ने बताया कि हमारे द्वारा वेतन बिल समय से प्रस्तुत किए गए हैं। प्रबंध तंत्र के वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई डीआईओएस के द्वारा मनमाने तरीके से की गई है। इन्हें इसका अधिकार भी नहीं है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई की जाऐगी।