फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सभी को समर्थ-समृद्ध बनाना संकल्प यात्रा का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम जिले भर की ग्राम पंचायतों में हो रहे है। ब्लॉक उसावां के ललोमई में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त, समर्थ और समृद्ध बनाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा के माध्यम से जन-जन को मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक अंबियापुर के गुधनी व खौंसारा गांव में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। ब्लॉक उझानी के अढौली गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रही है। इसके अलावा पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, नेकपाल कश्यप, अनेकपाल सिंह, शिशुपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें