फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस और आरोपियों के गठजोड़ ने ले ली महिला की जान

विज्ञापन
हजरतपुर क्षेत्र में जाम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना पुलिस और हमलावरों के गठजोड़ ने गरीब महिला की जान ले ली। छह अक्तूबर को भी महिला को जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर पीटा गया था। उसके कपड़े तक फट गए थे। जब वह थाने पहुंची तो उसे डांट कर भगा दिया गया। थाने से इंसाफ नहीं मिलने के बाद महिला सीओ से लेकर उच्चाधिकारियों के पास तक गई, लेकिन जिंदा रहते उसे न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन

असफपुर निवासी विमला का छह अक्तूबर को पड़ोसी आसिफ के परिवार के बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आसिफ समेत परिवार के कई लोगों ने घर में अकेली महिला को घर में काफी दूर तक घसीटा। उसके कपड़े फट गए थे। महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसे डांटकर वापस भेज दिया गया।
इसके बाद वह सीओ दातागंज से मिली और कार्रवाई की मांग की, लेकिन यहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया तो शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया गया। इधर, कार्रवाई न होने पर आरोपियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि 11 अक्तूबर को हमलावरों ने फिर से मारपीट की। जब वह थाने पहुंची और अपनी हालत बताई तो पुलिसकर्मियों ने इसे नौटंकी बताया।
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस को लगा कि वह ठीक बोल रही है। तब आरोपियों का महज शांतिभंग की धारा में चालान किया। छह से लेकर 11 अक्तूबर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महज शांतिभंग में चालान किया, जबकि महिला को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। पुलिस अब हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर रही है।




मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर खोला जाम

विमला की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। चार बजे परिजनों के साथ पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो गुस्साए लोग सैजनी हजरतपुर मार्ग स्थित असफपुर तिराहे पर पहुंच गए और शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थाना पुलिस के अलावा एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ केके तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपको पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन पर रात करीब 8:30 बजे लोगों ने जाम खोला।


विमला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस की लापरवाही की रिपोर्ट सीओ से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं

हजरतपुर क्षेत्र में जाम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद

हजरतपुर क्षेत्र में जाम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें