फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लू डकैत के भांजों ने तमंचा दिखाकर युवक से दो हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुख्यात डकैत रहे कल्लू यादव का नाम भले ही पुलिस रिकॉर्ड में खत्म हो गया है लेकिन बदायूं में रह रहे उसके भांजों पर उसी के रास्ते पर चलने का आरोप लग रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम उन्होंने एक युवक से तमंचा दिखाकर दो हजार रुपये लूट लिए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी राजा ठाकुर पुत्र राजेश्वर सिंह के मुताबिक सोमवार शाम करीब छह बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका दोस्त बताया और उसे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नजदीक बुलाया। राजा ठाकुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा। आरोप है कि उस वक्त वहां कल्लू डकैत के दो भांजे खड़े थे। उन्होंने राजा को अपनी ओर बुलाया और उसके पेट पर तमंचा लगा दिया। उसकी जेब में पड़े दो हजार दस रुपये लूट लिए। जब राजा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। उस पर अपने परिवार की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगवाकर जेल पहुंचाने की धमकी भी दी। राजा से कहा कि वह कल्लू डकैत के भांजे हैं। उनके नाम से लोग आज भी कांपते हैं। राजा किसी तरह उनसे छूटकर भाग आया। उसने अपने परिवार वालों के साथ जाकर थाना पुलिस को तहरीर दी है। अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो मैं इसके बारे में जानकारी करता हूं। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई होगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें