बिसौली। कस्बे में रविवार रात घर में घुसकर एक कथावाचक के सहायक ने महिला से छेड़खानी की। इस पर परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर उसका शांति भंग में चालान किया है।
बिसौली कस्बे की एक कॉलोनी में कथा चल रही है। इसमें कथावाचक के साथ उनका सहायक कुलदीप शर्मा भी आया था। मौका पाकर वह एक घर में घुस गया। वहां उसने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। परिवार वालों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को आरोपी का शांति भंग में चालान भी कर दिया गया। चर्चा है कि सोमवार को छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिवार वालों समेत मोहल्ले के कई लोग सहायक के पक्ष में कोतवाली पहुंचे और मामला खत्म करने की मांग की।