फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सबसे रोमांचक रही सेमरा के राजेश और दिल्ली के आसिफ की कुश्ती

विज्ञापन
दहगवां में माधव किसान मेला दंगल में कुश्ती करते पहलवान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां। माधव किसान मेला व नुमाइश में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन दंगल में 40 कुश्तियां हुई। इसमें पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दस कुश्ती बराबर में छूटी। सबसे रोमांचक मुकाबला समेरा के राजेश और दिल्ली के आसिफ का रहा।
विज्ञापन

बाल पहलवानों की कुश्ती से दंगल का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। नगला के शैलेष ने नवाबगंज से आए मूलचंद को हार का मजा चखाया तो दातागंज के जगदीश ने कासगंज के नितिन को धूल चटाई। जिजोड़ा से आए विष्णु ने दिल्ली के नकुल को और फिरोजाबाद के हैप्पी ने सेमरा के आकाश को जबरदस्त पटखनी दी।
उसके बाद मथुरा से आए भूरा पहलवान ने गाजियाबाद के अज्जू और सेमरा के आशू ने मेरठ के अजय को परास्त किया। जिजोड़ा के इरशाद ने सिरावली के गौतम को हराया। सैमरा के राजेश और दिल्ली के आसिफ के बीच सबसे रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिमा में बाबू राम कश्यप और मदनलाल शर्मा रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, पिंटू मोदी, जफर अली सैफी, मंजर सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें