आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। तहसील सभागार में मंगलवार को 50 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को विधायक हरीश शाक्य ने नियुक्तिपत्र सौंपे। सहायिकाओं ने पत्र मिलने पर खुशी जताई।
विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दहगवां, इस्लामनगर, अंबियापुर और सहसवान ब्लॉक की चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, सी़डीपीओ राखी गुप्ता, सर्वेश कुमार, उज्ज्वल कुमार, दीपक राठौर, नुसरत जहां, इशांत सहित आदि आंगनबाड़ी सहायिकाएं मौजूद रहीं। संवाद