फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधायक ने पांच-पांच लाख की मदद के स्वीकृति पत्र परिजन को सौंपे

विज्ञापन
उसावां के वार्ड नंबर तीन निवासी मृतक उमेश व राजेंद्री के परिजनों को चेक का स्वीकृति पत्र सौंपते
विज्ञापन
उसावां। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मां-बेटे की मौत के बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद के स्वीकृति पत्र सौंपे।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड तीन में 30 जुलाई दिन मंगलवार की रात्रि में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजेंद्री देवी व उनके बेटे उमेश की मौत हो गई थी। शासन ने पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपने से पहले स्वीकृति पत्र भेजा है। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद की स्वीकृति के पत्र सौंपते हुए, हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चेक भी मिल जाएंगे। इस मौके पर विजयपाल सिंह पालू भइया, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, महेश राठौर, अशोक कुमार राठौर, महावीर, सत्यपाल राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें