फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदमाशों ने वृद्ध महिला की हत्या कर घर में की लूटपाट

विज्ञापन
(22 बीडीएन-03)मृतक शांती देवी।
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके के गांव महोरा में मंगलवार रात बदमाशों ने 65 वर्षीय शांति देवी की हत्या कर दी और घर से सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसी महिला उनके घर पहुंची तो शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शांति देवी करीब एक साल से घर में अकेली रह रहीं थीं। उनके सात बेटियां और एक बेटा सुनील कुमार है। बेटा काफी समय से बड़ी बेटी रेखा के घर उसहैत क्षेत्र के गांव रिजोला में रह रहा है। शांति देवी के पति नत्थूलाल सरकारी अध्यापक थे। उनकी वर्ष 1996 में मृत्यु हो चुकी है। तब से शांति देवी को पेंशन मिल रही थी। वह मंगलवार रात खाना खाकर अपने घर के बरामदे में सो रहीं थीं।
रात में बदमाश उनके घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि घुसने से पहले बदमाशों ने उनके घर की बिजली काट दी थी, इससे घर में अंधेरा हो गया था। बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर दबोच लिया। वहीं उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर सोने-चांदी के जेवर और रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पड़ोसी बिटोला देवी उनके घर पहुंचीं। उन्होंने शांति देवी को मृत देखकर शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठे हो गए। उन्होंने मूसाझाग थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस और शांति देवी का बेटा व बेटियां पहुंच गईं। घर में शांति देवी की चूड़ियां टूटी मिली हैं। जो जेवर वे पहने थीं वे गायब थे। इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। इसकी जांच कराई जा रही है।

(22 बीडीएन-03)मृतक शांती देवी।

(22 बीडीएन-03)मृतक शांती देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें