फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदमाशों ने नशा देकर व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
जहरखुरानी बदमाशों का ​शिकार व्यापारी।
विज्ञापन
- कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गया था व्यापारी
विज्ञापन

- परिवार वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दिल्ली-बदायूं रूट पर सक्रिय बदमाशों ने नशा देकर इस्लामनगर के व्यापारी को लूट लिया। वह दिल्ली से कॉस्मेटिक का सामान खरीदकर इस्लामनगर लौट रहा था। व्यापारी को परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस्लामनगर कस्बा निवासी सुभाष गुप्ता कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। वह सोमवार को कॉस्मेटिक का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। परिवार वालों के मुताबिक वह सोमवार रात दिल्ली से घर लौट रहे थे। वह आनंद बिहार बस स्टैंड से एक रोडवेज बस में सवार हुए थे। उनका सामान रोडवेज बस में रखा हुआ था। वहीं से कुछ जहरखुरानी बदमाश उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन

रास्ते में उन्होंने खाने की वस्तु में व्यापारी को नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे व्यापारी बस में ही बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उनका सामान और नकदी लेकर बस से उतर गए। सुबह बस इस्लामनगर पहुंची। तब बस के चालक और परिचालक ने व्यापारी को बेहोश देखा। चालक-परिचालक ने व्यापारी को इस्लामनगर में उतार दिया। राहगीरों ने उन्हें पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

इससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने बताया कि क्या लूटा गया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। व्यापारी के होश में आने के बाद ही इस बात की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल उनका स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें