फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभारी मंत्री ने देखे बाढ़ के हालात, कांवड़ियों का किया स्वागत

विज्ञापन
कादरचौक इलाके में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करतीं राज्यमंत्री गुलाब देवी।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। माध्यमिक शिक्षामंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने गांव जोरीनगला पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बात की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थलीय निरीक्षण करते रहें ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
प्रभारी मंत्री ने राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा की व्यवस्था, क्लोरीन की गोली की उपलब्धता आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। पशुओं की देखरेख, भूसा चारे की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ उझानी रोड स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों को पुष्प माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने डीएफओ अशोक कुमार सिंह व डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में आंवला का पौधा रोपित किया एवं बच्चों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राज्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि पौधों का अच्छे ढंग से रख-रखाव करें। बताया कि 22 जुलाई को विशेष वृहद कार्यक्रम आयोजित कर 44,22,937 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें