पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और सड़क सुरक्षा-यातायात नियम के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसके माध्यम से बेटी को बचाना, पढ़ाना, भ्रूण हत्या का विरोध आदि संदेश दिए। इसमें बताया गया कि बेटियों का महत्व बेटों से कम नहीं है। यातायात के नियमों का कठोरता से पालन करने के लिए कहा गया। हेलमेट का प्रयोग, वाहन की निर्धारित गति, सीट बेल्ट बांधना, ड्राइविंग लाइसेंस होना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना आदि नियमों का पालन करने को कहा गया। इसमें कक्षा छह से नन्दिनी वार्ष्णेय, कक्षा सात से हर्षिता शर्मा, कक्षा आठ से अमिशी वार्ष्णेय, कक्षा 10 से तनु गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय ने सभी बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद