बिल्सी में वह खाद का गोदाम जिसके चोरों ने ताले तोड़ दिए थे। संवाद
बिल्सी। सिरासोल चौराहे के पास खाद के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर सोमानी की सिरासोल चौराहा के पास सोमानी इंटरप्राइजेज नाम से खाद बीज की दुकान व गोदाम है। चोरों ने गोदाम का बुधवार की रात ताला तोड़ दिया और चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एक माह से नगर में चोर सक्रिय हैं। पिछले दिनों दुर्गानगर कॉलोनी एवं हनुमानगढ़ी कॉलोनी में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। संवाद