फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शटरिंग की कमजोरी से गिरा लिंटर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। दरावनगर गांव में शटरिंग कमजोर होने से लिंटर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर राज मिस्त्री समेत मकान मालिक के दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन

दरावनगर निवासी रामपाल पुत्र रघु का मकान बन रहा है। मंगलवार को लिंटर डाला जा रहा था, इसी दौरान अचानक शटरिंग कमजोर पड़ गई और लिंटर गिर गया। हादसे में राज मिस्त्री राजेश तथा गृहस्वामी के बेटे रनवीर और बलवीर पुत्रगण रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे को लेकर गृहस्वामी रामपाल ने शटरिंग ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें