फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर अमत से लबालब, पर काम अभी तक पड़े अधूरे

विज्ञापन
धर्मपुर गांव में अधूरा पड़ा अमृत सरोवर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले मेंअमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किए गए 75 तालाब बारिश के मौसम में पानी से लबालब तो हो गए हैं। लेकिन योजना के तहत इनके आसपास होने वाले तमाम कार्य अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को इन तालाबों पर ध्वजारोहण के बाद अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। कई सरोवरों के किनारे पेड़ लगाने और बेंच लगाने का काम यूं ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच अमृत सरोवर तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिले के 15ब्लॉकों में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण होना था। निर्देश यह भी थे कि 15 अगस्त को सभी सरोवरों पर ध्वजारोहण किया जाए। मनरेगा के तहत तालाबों की खोदाई का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन तय समय पर काम नहीं हो सका। कई जगह अधिकारियों ने अधूरे काम के बावजूद आजादी की वर्षगांठ पर ध्वजारोहण भी करा दिया। लेकिन इसके बाद सभी कार्य भूल गए। दो माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी कई जगहों पर काम अधूरा पड़ा है।
दरअसल, हर अमृत सरोवर में खोदाई के अलावा फुुटपाथ बनाया बनाने, पौधरोपण कराने, लोगों के बैठने के लिए बेंच बनाने आदि के निर्देश थे। हालांकि कुछ जगहों पर काम हुआ भी है, लेकिन अधिकांश पर कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

हर तालाब पर खर्च हुए 20 लाख रुपये
विभाग के अनुसार जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए गए हैं और सभी का काम पूरा हो चुका है। हर अमृत सरोवर में पानी भरा हुआ है। एक तालाब पर चार से पांच लाख रुपये मनरेगा के तहत खोदाई में खर्च हुई हैं, जबकि फुटपाथ, पौधरोपण, घाट बनाना, बेंच आदि पर करीब 14 से 15 लाख रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि अधिकारियों के दावों की सच्चाई तमाम सरोवर देखने के बाद सामने आ ही जाती है।
ये है अमृत सरोवरों का हाल
कुंवरगांव के लाही-फरीदपुर गांव में बना अमृत सरोवर अधिकारियों द्वारा दी रिपोर्ट को आइना दिखा रहा है। जहां अधिकारी सभी अमृत सरोवरों में शासन के अनुसार काम पूरा दिखा रहे हैं, वहीं, यहां धरातल पर स्थिति बिल्कुल ही अलग है। यहां ध्वजारोहण के लिए एक बेस बना है। बाकी बजरी पड़ी है। काम अधूरा पड़ा है। म्याऊं ब्लॉक के गांव धर्मपुर में स्थित अमृत सरोवर की स्थिति ये है कि यहां केवल खोदाई कराने के बाद में एक घाट बना दिया गया है। उसके अलावा अधिकांश काम अधूरे हैं।
जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने का लक्ष्य मिला था। यह समय से पूरा कर लिया गया है। सभी अमृत सरोवर में पानी भरा हुआ है। -राम सागर यादव, डीसी मनरेगा

लाही फरीदपुर गांव में अधूरा पड़ा अमृत सरोवर का काम। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें