फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा ने ठेले वाले को पीटा, विरोध में प्रदर्शन

सार

कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा ने ठेले वालों को पीट दिया।उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली में आक्रोशित ठेले वालों को समझाते कोतवाल व चेयरमैन आदि - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसौली (बदायूं)। कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा ने ठेले वालों को पीट दिया। इससे तमाम ठेले वाले दरोगा के विरोध में उतर आए। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर दिया। लोगों ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित अटल चौक पर अतिक्रमण हटवा रही थी। बताते हैं कि अधिकतर लोगों ने अपने ठेले हाईवे से हटा लिए। इसी दौरान एक दरोगा व सिपाहियों ने तीन ठेले वालों को पीट दिया। इससे गुस्साए ठेले वाले अपना काम छोड़कर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कोतवाली का घेराव कर दिया।
इसकी सूचना पर चेयरमैन अबरार अहमद, भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, मोनू महाजन कोतवाली आ गए। उन्होंने ठेले वालों को बमुश्किल समझाया। तब कहीं जाकर ठेले वाले शांत हुए। यहां से निकलकर ठेले वालों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगरपालिका परिसर में धरना दिया। चेयरमैन ने सभी को उनकी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया है। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें