विश्व गौरैय्या दिवस के उपलक्ष्य में उसके संरक्षण को वन विभाग की ओर से गुरुवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया को गौरैय्या घर प्रदान किए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को चाहिए वह विलुप्त हो रही गौरैय्या के संरक्षण को आगे आएं। गौरैय्या संरक्षण को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वन विभाग के बीसी शंखधार ने भी गौरैय्या केसंरक्षण पर जोर दिया। कहा कि एक समय था कि यह चिड़ियां हर जगह भारी संख्या में देखने को मिल जाती थी लेकिन अब देखने को भी नहीं मिलती। गौरैय्या के संरक्षण को दोनों स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने स्तर से गौरैय्या घर मंगाए हैं। इसी तरह अन्य लोगों को भी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने शिक्षिका संगीता रस्तोगी, शिक्षक राजीव कुमार आदि को गौरैय्या घर प्रदान किए।